Places To Visit in Diu in One Day : दीव द्वीप कई प्राचीन स्मारकों और ऐतिहासिक धरोहर वाला स्थान है, जो अरब सागर के समुद्र तट पर स्थित है, जो एक पूल के माध्यम से गुजरात राज्य से जुड़ा हुआ है। दीव मुख्य रूप से गोवा, दमन और दादरा नगर हवेली का एक समूह है जो भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। पुर्तगालियों ने दीव में कई स्मारक बनाए थे, जो आज भी पर्यटक को आकर्षित करते हैं।
आज की पोस्ट में हम दीव का इतिहास के साथ दीव (Diu) का ऐतिहासिक महत्त्व और एक दिन में आप दीव के मुख्य पर्यटक स्थल को कैसे देख सकते है, उसकी सारी जानकारी के साथ दीव तक यात्रा कैसे करे कौनसा समय दीव की यात्रा के लिए सही होता है, वो सारी जानकारी हम इस पोस्ट के माध्यम से देखने वाले हैं।
दीव का इतिहास और ऐतिहासिक महत्त्व
दीव (Diu) के इतिहास की बात करे तो यह एक केंद्र साशित प्रदेश है दमन,गोवा, दादरा नगर हवेली की तरह, दीव द्वीप गुजरात के पास स्थित हैं, प्राचीन इतिहास की बात करे तो दीव पुर्तगाली के आगमन के समय दीव एक बड़ा व्यापारिक केंद्र हुवा करता था पुर्तगालीयों ने यहाँ पर कब्ज़ा करने की कोशिश की लेकिन वो लोग असफल रहे।
लेकिन बाद में गुजरात के बादशाह बहादुर शाह और मुगल सम्राट हुमायुँ ने अपने राज्य की रक्षा के लिए पुर्तगालीयों के साथ समझोता करके यह द्वीप पुर्तगालीयों को समर्पित कर दिया बाद में पुर्तगालीयों ने यहाँ पर एक किला की स्थापना की और किले की चारो और दीवारों को बनवाया, लेकिन गुजरात के सुल्तान को अपने समझोता पर अफसोस हुवा उस वजह से उन्होंने यहाँ पर हमला कर दिया लेकिन वो असफल रहे।
दीव पर 1535 से 1961 तक पुर्तगालियों के कब्जे में था लेकिन भारत सरकार ने 1961 में ऑपरेशन विजय को चलाया जिसे गोवा, दीव और दमन के साथ दादरा नगर हवेली को भारत में शामिल कर लिया तबसे यह द्वीप भारत के अंदर शामिल हैं। दीव के बारे में ज्यादा पढ़े : दीव की फुल जानकारी
Table of Contents
Places To Visit in Diu in One Day | एक दिन में दीव में घूमने लायक जगहें
यहाँ पर हम आपको दीव (Diu) में एक दिन में घूमने लायक जगह के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है, जिसे आप दीव में एक दिन में कई सुंदर जगह पे घूम सकते है, तो आये देखते है Best Places To Visit in Diu in One Day
दीव का किला
दीव के किले का निर्माण 1535 में गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह और पुर्तगालियों के बिच समझोता करके हुवा था इस किले पर पुर्तगालियों ने 450 से अधिक अपना राज किया था क्यों की प्राचीन समय में दीव एक व्यापार के लिए बंदरगाह था तो इस किले से व्यापर में पूरा नियंत्रण रखा जाता था लेकिन 1996 में भारत ने विजय ऑपरेशन की मदद से दीव को भारत में शामिल कर लिया था।
किले की वास्तु कला की बात करे तो यह किला अरब सागर के पास प्रायद्वीप पर स्थित एक त्रिकोण आकर में बना हुवा है क़िले की चारो तरफ ऊंची दीवार को बनाया हुवा है और बिच में बढ़ी खाई को रखा गया है जिसे आक्रमण के दौरान किले में कोई घुस न सके उसके अलावा यहाँ पर बड़ी तोपों को दीवार के ऊपर रखा गया है जो आज भी देखने को मिलती हैं।
किले का महत्त्व की बात करे तो पुर्तगालियों के लिए अरब सागर में नौसैनिक गतिविधियों और व्यापार को नियंत्रण करने का मुख्य केंद्र बना हुवा था, और किले का धार्मिक महत्त्व देखे तो किले के अंदर संत जॉन चर्च और अन्य धार्मिक स्थल मौजूद हैं जो आज भी पुर्तगाली संस्कृति को दर्शाते हैं, आज के पर्यटक के रूप में इस किले को देखे तो यहाँ हर साल हजारो की संख्या में पर्यटक इस किले को देखने के लिए आते हैं।
किले की की ऊपरी दीवारों से आपको सुंदर समुद्र का नजारा देखने को मिलता है उसके अलावा सूर्यास्त के दौरान आपको यहाँ विशेष रूप से अद्भुत नजारा देखने को मिलता हैं, किले के अंदर मौजूद लाइट हाउस से आपको पूरा दीव और समुद्र का नजारा देखने को मिलता है और शांत लेहरो और पवन का मजा लिया जा सकता है।
- स्थान का पता : Fort Road, Nr.PWD Office, Diu-362520
- समय : सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैं।
- पर्यटक शुल्क : शून्य
- स्थल का प्रकार : ऐतिहासिक किला
नागोआ बीच दीव
नगोआ बिच घोघला गांव के पास दीव (Diu) में स्थित हैं, नगोआ बिच सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत बिच और समुद्र तट में से एक हैं यह अपने शांत वातावरण, साफ पानी और सफ़ेद रेत के लिए जाना जाता हैं और यहाँ का नजारा हर उम्र के पर्यटक को आकर्षित करता हैं, नगोआ बीच की पर्यटक के रूप में बात करे तो यहाँ पर आपको कई गतिविधियां देखने को मिलती हैं।
नगोआ बिच खूबसूरत निले और साफ पानी का बीच होने की वजह से यहाँ पर आपको जेट स्की, बनाना बोट राइडिंग के साथ पेरासेलिंग जैसी कई वाटर गतिविधियों का मजा लिया जा सकता है, यह सब गतिविधियां का मजा लेने के लिए आपको इसका शुल्क लगता हैं, उसके अलावा नगोआ बिच में अनोखे पाम पेड़ों के कारण ज्यादा खूबसूरत लगता हैं।
- स्थान का पता : Nagao Beach Nr.Ghoghla Vilage, Diu-362520
- समय : 24 घंटे
- पर्यटक शुल्क : शून्य
- स्थल का प्रकार : समुद्र किनारा
सेंट पॉल चर्च दीव
सेंट पॉल चर्च दीव का सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर में से एक माना जाता है, इसकी स्थापना करीब 1601 में पुर्तगाली साशन के दौरान चालू किया था और 1610 में सेंट पॉल चर्च का निर्माण पूरा कर दिया था यह चर्च ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए एक पवित्र स्थल माना जाता है और आधुनिक युग में यह एक धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ पर्यटक के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बना हुवा हैं।
दीव (Diu) के सेंट पॉल चर्च का नाम ” सेंट पॉल द एपोस्टल ” रखा गया था क्यों की ईसाई धर्म के सेंट पॉल द एपोस्टल एक महान संत थे उस वजह से इनके नाम से यह चर्च का नाम रखा गया था, चर्च की दीवार सफ़ेद रंग की हैं और चर्च के अग्र भाग में बेहतरीन नकाशी की गई है जो चर्च पर्यटक को एक आकर्षित का केंद्र बनाता हैं।
सेंट पॉल चर्च में लकड़ी की बेहतरीन नकाशी की गई है, उसके अलावा चर्च के अंदर वर्जित मैरी की मूर्ति को रखा गया है, चर्च के अंदर बड़े बड़े झूमर और खिड़कियों में से आती रोशनी एक दिव्य और शांति प्रदान करने में मदद करती है, चर्च में लोग यहाँ पर प्रार्थना और ध्यान का अनुभव करने के लिए जाते हैं।
- स्थान का पता : RX7R+W6x, St.Paul’s Church,Diu-362520
- समय : सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक चालू रहता हैं।
- पर्यटक शुल्क : शून्य
- स्थल का प्रकार : धार्मिक स्थल
घोघला बीच दीव
घोघला बिच दीव (Diu) का एक खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य का संगम हैं, यह दीव का सबसे बड़ा बिच हैं, साफ पानी सुनहरी रेत और शांत वातावरण पर्यटक को ज्यादा आकर्षित करता ह, दीव का यह घोघला बिच उन लोगों को ज्यादा पसंद आता है जिनको कम भीड़भाड़ और शांत वातावरण चाहिए, यहाँ आप कम पानी में तैराकी और आराम जैसी गतिविधियों को कर सकते हो।
घोघला बीच पर आप पिकनिक का मजा और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां का मजा ले सकते हो यहाँ पर परिवार और बचो से साथ यात्रा करना सुरक्षित माना जाता है, यह बिच सुभ और शाम के दौरान सूरज की रोजनशि की वजह से बेहद ज्यादा खूबसूरत दीखता है, उस वजह से पर्यटक यहाँ पर फोटोग्राफी का भी मजा उठाते है।
- स्थान का पता : Ghoghla beach,Diu-362520
- समय : समय की कोई मर्यादा नहीं है
- पर्यटक शुल्क : शून्य
- स्थल का प्रकार : समुद्र तट
दीव संग्राहालय
दीव (Diu) संग्रहालय दीव का एक ऐतिहासिक प्रमुख स्थल के रूप में जाना जाता है जो दीव की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को दर्शाता हैं, दीव का यह संग्रहालय उन पर्यटक को आकर्षित करता है जिनको दीव के इतिहास और पुर्तग़ालिन प्रभाव और संस्कृति को समज ने में रूचि रखते हैं, क्यों की इस संग्रहालय में आपको प्राचीन मूर्तियां शिलालेख, पुर्तगाली धरोहर, लकड़ी की मूर्तियां, चित्रकला जैसे कई चीज आपको देखने को मिलती हैं।
दीव (Diu) का यह संग्रहालय पहले एक सर्च था जो पुर्तगालियों के द्वारा 1598 में बनवाया था बाद में इसे एक संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया था, संग्रहालय में हल्का धार्मिक और हल्का संगीत बजता रहता है जो एक शांत और आध्यात्मिकता का अनुभव करवाता है, उसके अलावा इस किले में आपको पुर्तगाली शासनकाल की कई ऐतिहासिक वस्तुओं जैसे की प्राचीन सिक्के, हथियार और धार्मिक चीजे देखने को मिलती हैं।
- स्थान का पता : Diu Museum ,Diu-362520
- समय : सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक चालू रहता हैं।
- पर्यटक शुल्क : भारतीय पर्यटक के लिए ₹10 – ₹20, विदेशी पर्यटक के लिए ₹50 – ₹100 के बिच लगभग
- स्थल का प्रकार : ऐतिहासिक संग्रहालय
डायनासोर पार्क दीव
दीव (Diu) का यह डायनासोर पार्क एक अद्भुत थीम पार्क है बच्चो के लिए और परिवार के साथ इस स्थल का पर्यटन करना आपको एक अनोखा एहसास करवाता है क्यों की दीव के इस थीम पार्क में आपको डायनासोर के मोडल और जीवंत प्रकृतियों से सजा हुवा देखने को मिलता है, यह दीव का डायनासोर थीम पार्क समुद्र किनारे स्थित हैं और यहाँ पर विशाल डायनासोर की प्रतिमा लगाई गई हैं।
दीव (Diu) का यह डायनासोर पार्क बच्चो को शिक्षात्मक अनुभव प्रदान करता है, डायनासोर के इतिहास और उनके जीवन के बारे में जानकारी देने के लिए यह एक अच्छा स्थान हैं, यहाँ पर हर डायनासोर की प्रतिमा के सामने बोड लगाया गया है जिसे लोगो को उनको जानकारी आसानी से मिल सके, यहाँ पर बच्चों के लिए खेलने के लिए कई सुविधाओं उपलब्ध हैं।
- स्थान का पता : डायनासोर पार्क, नागोआ बीच के करीब, दीव-362520
- समय : सुबह 8 बजे से शाम के 7 बजे तक चालू रहता हैं।
- पर्यटक शुल्क : बच्चो के लिए ₹10-₹20, व्यस्क के लिए ₹30 – ₹50 के बिच (मौसम के हिसाब से यहाँ शुल्क विभिन्न हो सकते हैं)
- स्थल का प्रकार : थीम पार्क
पानीकोठा किला दीव (Diu)
दीव (Diu) के समुद्र के बिच में बसा हुवा ऐतिहासिक धरोहर पानीकोठा किला जिसे “फोर्टिम डू” के नाम से भी जाना जाता है, यह किले की स्थापना तकरीबन 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों के द्वारा बनाया गया था और इस किले का निर्माण उस समय में खास करके दुश्मनो से बचने के लिए और समुद्र मार्ग की निगरानी के लिए किया जाता था।
समुद्र के बीच यह किला दीव शहर के बिच स्थापित किया गया हैं, इस किले की वास्तुकला को देखे तो यह आपको पुर्तगाली शैली की वास्तुकला देखने को मिलती है, उसके अलावा यहाँ पर प्राचीन लाइटहाउस भी है, पानीकोठा किला आप दीव के मुख्य किले से भी देख सकते हो, अगर आपको पास से इस किला को देखना है तो बोट या नाव की मदद से आप यह किला का चक्कर लगा सकते हो।
- स्थान का पता : पानीकोठा किला, दीव मुख्य किला के करीब, दीव-362520
- समय : सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक चालू रहता हैं।
- पर्यटक शुल्क : नाव सवारी ₹50 से ₹100 करीब
- स्थल का प्रकार : ऐतिहासिक किला
सूर्यास्त बिंदु दीव
दीव (Diu) का सूर्यास्त बिंदु एक प्राकृतिक सौंदर्य का जादुई अनुभव प्रदान करता है, यहाँ पर्यटक समुद्र के लेहरो के बिच डूबते सूरज का नजारा देखने के लिए लोग आते है, उसके अलावा यहाँ का शांत वातावरण सुंदर दर्श्यो और प्रकृति के साथ समय बिताने के लिए एक अदभुत स्थान दीव का हैं, यहाँ पर लोग फोटोग्राफी का मजा उठाते है और अपनी यात्रा को यादगार बनाते हैं।
दीव का सूर्यास्त बिंदु दीव के मुख्य किले से करीब 4 से 5 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है और लोग अक्षर यहाँ दिन ढलने के वक्त जाते है क्यों की डूबता सूरज का नजारा बेहद आकर्षित और सुंदर दीखता हैं।
- स्थान का पता : सूर्यास्त बिंदु, दीव के मुख्य किला से 4-5 किमी की दुरी पर , दीव-362520
- समय : –
- पर्यटक शुल्क : शून्य
- स्थल का प्रकार : समुद्र तट
एक दिन में दीव में घूमने के लिए सुझाव और योजना
दीव में सिर्फ एक दिन में यात्रा करने के लिए और यात्रा को यादगार बनाने के लिए आपको सही प्लानिंग करना जरुरी है, उस वजह से हमने यहाँ पर आपको दीव में एक दिन में कैसे घूमे उसके बारे में आपको कुछ सुझाव को दिया है, जिसकी मदद से आप दीव के प्रमुख स्थल का दौरा कर सकते है तो आये देखते है दीव में एक दिन की यात्रा सुझाव
समय | स्थान | गतिविधि |
8:00 – 9:30 AM | दीव का किला | किले का भ्रमण और फोटोग्राफी |
10:00 – 10:45 AM | पानीकोठा किला | नाव से किले की यात्रा |
11:00 – 11:30 AM | सेंट पॉल चर्च | चर्च का शांत अनुभव |
12:00 – 12:45 PM | ऐतिहासिक संग्रहालय | सूर्यास्त बिंदु दीव |
1:00 – 2:00 PM | भोजन | लोकल भोजन का मज़ा |
2:15 – 3:30 PM | नागोआ बीच | वाटर ऐक्टिविटी और आराम |
3:45 – 4:30 PM | घोघला बीच | समुद्र तट पर शांति का अनुभव |
4:45 – 5:15 PM | डायनासोर पार्क | परिवार के साथ मजेदार समय |
5:45 – 6:30 PM | सुर्यास्त बिंदु दीव | डूबते सूरज का आनंद |
दीव का प्रख्यात भोजन
दीव (Diu) का प्रख्यात भोजन की बात करे तो यहाँ पर आपको गुजराती भोजन के साथ पुर्तगाली भोजन मिल जाता है, उसके अलावा यहाँ आपको कई स्थानीय व्यंजन और भोजन मिल जाता है, और यहाँ पर आपको मांसाहारी भोजन भी मिलता है, भोजन के लिए कई होटल और भोजनालय आपको दीव में आसानी से मिल जाता है उस वजह से आपको यहाँ भोजन की समस्या नहीं होने वाली है।
दीव तक कैसे पहुँचे
दीव (Diu) तक यात्रा करने के लिए कई विकल्प उपलब्ध है जिन में हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग शामिल हैं, दूर से दीव तक यात्रा करने के लिए हवाई मार्ग सबसे तेज विकल्प है, तो चलिए बारीकी से देखते है दीव की यात्रा के लिए कैसे पहुंचे
हवाई मार्ग से दीव की यात्रा
दीव (Diu) में हवाई अड्डा होने की वजह से हवाई मार्ग से दीव की यात्रा करने के लिए आपको भारत के मुख्य शहर मुंबई से आपको आसानी से हवाई जहाज़ मिल जाता है, और दीव के हवाई अड्डे से दीव शहर करीब 7 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, दीव हवाई अड्डे से आप टैक्सी या स्थानीय वाहन की मदद से दीव की यात्रा के लिए जा सकते हो, हवाई मार्ग खर्चीला हो सकता है अगर आपका यात्रा बजट ज्यादा है तो यह विकल्प आपके किये सही हो सकता है।
रेल मार्ग से दीव की यात्रा
रेल मार्ग की बात करे तो दीव में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है, मगर आप रेल मार्ग के माध्यम से दीव की यात्रा करना चाहते है तो आपको नजदीकी रेलवे स्टेशन वेरावल है यह करीब 92.8 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, वेरावल से आप दीव तक की यात्रा सड़क मार्ग के माध्यम से टैक्सी या बस के माध्यम से कर सकते है, और वेरावल रेलवे स्टेशन अहमदाबाद, राजकोट जैसे प्रमुख स्थानों से रेल मार्ग से जुड़ा हुवा हैं।
- वेरावल से दीव की दुरी : 92.8 किलोमीटर
सड़क मार्ग से दीव की यात्रा
सड़क मार्ग से दीव (Diu) की यात्रा आप गुजरात परिवहन निगम की बस के माध्यम से और खुद के वाहन की मदद से या अपने प्राइवेट वाहन की मदद से आप सड़क मार्ग से आसानी से यात्रा कर सकते है, दीव पहुंच ने के लिए सड़क मार्ग एक सुविधाजनक विकल्प है, क्यों की दीव तक आप गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद, सोमनाथ, भावनगर, राजकोट, वेरावल जैसे स्थानों से सड़क मार्ग से यात्रा कर सकते है।
दीव से गुजरात के मुख्य शहर से दूरी
यहां पर हमने सड़क मार्ग से दीव तक की यात्रा करने के लिए गुजरात के कुछ प्रमुख शहर के नाम और दीव (Diu) से उनकी दुरी को दिखाया है, जिसे आपको दीव की यात्रा करने के लिए कुछ आसान सुझाव मिल सके तो आये देखे है दीव से गुजरात के प्रमुख शहर की दुरी
शहर का नाम | दीव से दुरी (सड़क मार्ग) |
वेरावल | 92.8 किलोमीटर (1 घंटा 58 मिनट) |
सोमनाथ | 83.5 किलोमीटर (1 घंटा 47 मिनट) |
राजकोट | 232.5 किलोमीटर (5 घंटा 13 मिनट) |
जूनागढ़ | 173.6 किलोमीटर (3 घंटा 29 मिनट) |
द्वारका | 317 किलोमीटर (5 घंटा 40 मिनट) |
भावनगर | 200.6 किलोमीटर (3 घंटा 49 मिनट) |
अहमदाबाद | 369.7 किलोमीटर (7 घंटा 15 मिनट) |
वड़ोदरा | 399.3 किलोमीटर (7 घंटा 37 मिनट) |
दीव में स्थानीय परिवहन
दीव (Diu) में स्थानीय परिवहन करने के लिए आपको टैक्सी, बस और रिक्षा मिल जाती है जो आपको कूच सामान्य शुल्क से आसानी से मिल जाती है, जिनकी मदद से आप एक दिन की यात्रा के दौरान दीव के प्रमुख स्थल की यात्रा कर सकते है, उसके अलावा आप अपने प्राइवेट वाहन की मदद से भी दीव की यात्रा कर सकते हैं।
दीव के अन्य पर्यटक स्थल
हमने आपको एक दिन में घूमने लायक दीव के प्रमुख स्थल की जानकारी आपको ऊपर दी है, मगर आपको और भी ज्यादा दीव में घूमना है तो आप निचे दिए हुवे स्थल को भी अपनी यात्रा में शामिल कर सकते है।
- शैल संग्रहालय दीव
- गंगेश्वर महादेव मंदिर दीव
- आईएनएस खुखरी मेमोरियल दीव
दीव घूमने का सबसे अच्छा समय
दीव (Diu) में घूमने जाने का सही समय मौसम और पर्यटन गतिविधियों पर निर्भर करता है, हालाकी दीव में घूमने का समय अक्टूबर से मार्च के बिच का समय सही माना जाता है, क्यों की इस दौरान दीव का वातावरण सुहाना और ठंडा होता है जिसे आपको यात्रा में आसानी होती है और बरसात और गर्मी जैसी समस्या नहीं होती हैं।
सर्दी का मौसम अक्टूबर से मार्च
सर्दी के मौसम के दौरान दीव का तापमान करीब 20°C से 30°C के बिच होता है, जिसे आपको यहाँ का वातावरण सुहाना लगता है, इस समय आप
समुद्र तटों और वाटर गतिविधियां का मजा आसानी से उठा सकते है, उसके अलावा अक्टूबर से मार्च के बिच दीव में कई त्यौहार को मना सकते है जिसमे दीव (Diu)फेस्टिवल हर साल मनाया जाता है।
गर्मी का मौसम अप्रैल से जून
गर्मी के मौसम के दौरान दीव (Diu) का तापमान करीब 25°C से 38°C के बिच में होता है, जिसे आपको ज्यादा गर्मी का एहसास हो सकता है, मगर आप इन दिनों में सुभ और शाम के वक्त आसानी से दीव के पर्यटक स्थलों का मजा ले सकते हो, दोपहर में यात्रा के लिए आपको गर्मी से निपट ने के लिए सुझाव को ध्यान में रखना चाहिए।
बरसात का मौसम जुलाई से सितंबर
बरसात के मौसम में दीव (Diu) का तापमान करीब 24°C से 30°C के आसपास देखने को मिलता है, इस समय यात्रा करने के दौरान आपको दीव में ज्यादा हरियाली और प्रकृति का मजा आ सकता है, मगर बारिश के कारण आपको समुद्र तट और वाटर गतिविधियां में समस्या हो सकती है अगर ज्यादा बरसात या मौसम ख़राब हो तो।
निष्कर्ष
इस पोस्ट में हमने दीव में एक दिन में घूमने लायक स्थल की जानकारी के साथ एक दिन में दीव में कैसे घूमे उसके बारे में भी आपको हमने सुझाव प्रदान किया है, उसके अलावा दीव तक यात्रा के लिए कैसे पहुंचे, दीव के आस-पास के प्रमुख शहरों की दुरी जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारी आपको हमने इस पोस्ट में प्रदान की है, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ जरूर से शेयर कीजिये।
और भी पढ़े
FAQ
एक दिन में दीव के कौन-कौन से प्रमुख स्थान घूमे जा सकते हैं?
एक दिन में आप यात्रा प्लान करके दीव का किला, पानीकोठा किला, सेंट पॉल चर्च, दीव संग्रहालय, नागोआ बीच, घोघला बीच, डायनासोर पार्क, सूर्यास्त बिंदु दीव जैसी प्रमुख जगह देख सकते हैं।
दीव में एक दिन की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय क्या हैं?
दीव में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बिच का माना जाता है, तब यहाँ करीब 25°C से 30°C के बिच सुहाना मौसम होता हैं।
दीव का नजदीकी रेलवे स्टेशन कौनसा हैं?
दीव का नजदीकी रेलवे स्टेशन वेरावल है, जो दीव से करीब सड़क मार्ग के माध्यम से 92.8 किलोमीटर है, यहाँ तक पहुंच ने के लिए 1 घंटा 58 मिनट का वक्त लग सकता है।
दीव से सोमनाथ की दूरी क्या हैं?
दीव से सोमनाथ की दुरी करीब सड़क मार्ग के माध्यम से 83.5 किलोमीटर है, जिसका सफर करने के लिए 1 घंटा 47 मिनट के आस-पास वक्त लग सकता है।