Best Places in Gandhinagar For Couples : गांधीनगर गुजरात राज्य की राजधानी है, यह अपने आधुनिक विकास के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुवा हैं, गांधीनगर में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ एक अनमोल यात्रा का आनंद ले सकते हैं, इस पोस्ट में हम आपको गांधीनगर में कपल्स के साथ घूमने लायक जगहों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
गांधीनगर का इतिहास और संक्षिप्त जानकारी
गांधीनगर (Gandhinagar) शहर की स्थापना 1971 में की गई थी उसके बाद गांधीनगर को गुजरात की राजधानी में परिवर्तित कर दिया पहले गुजरात की राजधानी अहमदाबाद हुवा करता था, गांधीनगर शहर का नाम माहत्मा गाँधी के सम्मान में रखा गया था, गांधीनगर शहर की योजना बनाने में मुख्य हाथ एच के म्यूलेक और उनके सहयोगी प्रवीण मिस्त्री ने तैयार की थी।
1970 के दशक में गांधीनगर (Gandhinagar) में गुजरात विधानसभा और मुख्य कार्यालयों को अहमदाबाद से यहाँ स्थानांतरित किया गया था, गांधीनगर का मुख्य पर्यटक स्थल अक्षरधाम जिसे 1992 में स्थापित किया गया था और यह प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र बना हुवा हैं, गांधीनगर साबरमती नदी के किनारे स्थित है और शहर के चारो और आपको हरियाली देखने को मिलती है।
गांधीनगर (Gandhinagar) शहर गुजरात की राजधानी होने के साथ यह शहर एक ग्रीन सीटी के रूप में जाना जाता है, चारो और हरियाली और बड़े बड़े सड़क मार्ग के साथ-साथ यहाँ पर आपको शहर का नक्शा सेक्टर में विभाजित किया है जिसे प्रशासनिक और आवासीय क्षेत्रों को व्यवस्थित रूप में अलग किया गया है जो एक गांधीनगर को एक अनोखा शहर बनता है दूसरे शहर से।
Table of Contents
Best Places in Gandhinagar For Couples (कपल्स के लिए गांधीनगर में घूमने की जग़ह)
गांधीनगर (Gandhinagar) में ऐसे कई पर्यटक स्थान है, जहा पर आप कपल में घूम सकते है, जिम में कई ऐतिहासिक स्थान और कई गर्दन शामिल है जिनकी मुलाकात आपको अपने साथी के साथ लेनी चाहिए जो आपको एक यादगार यात्रा में परिवर्तित हो सकती है, तो आये देखते है कपल्स के लिए गांधीनगर में घूमने की जग़ह
अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर
अक्षरधाम मंदिर एक भव्य नक्काशीदार 6000 टन गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया है, अक्षरधाम के मंदिर में भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति को स्थापित किया गया है और यह मूर्ति 108 फिट ऊंची है, माना जाता है की 1.2 टन मूर्ति पर सोने की परत लगवाई गई है।
मंदिर में आपको भारतीय पारंपरिक शिल्पकला देखने को मिलती है, उसके अलावा यहाँ पर आपको भगवान स्वामीनारायण के दर्शन के साथ अन्य भगवान की मुर्तिया यहाँ पर है, मंदिर के आस-पास भव्य बगीचे, संग्रहालय और भोजनालय की व्यवस्था अक्षरधाम मंदिर में उपलब्ध है, यहाँ मंदिर में शाम को लेज़र वाटर शो होता है जो देखने में बेहद ज्यादा खूबसूरत होता है।
गांधीनगर (Gandhinagar) का यह अक्षरधाम मंदिर भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों में से एक है, यहाँ का शांत वातावरण और आध्यात्मिकता पर्यटक को आकर्षित करता है, अगर आप अपने साथी के साथ एक धार्मिक भव्य जग़ह गांधीनगर में ढूंढ रहे है तो आपके लिए यह गांधीनगर का यह भगवान स्वामीनारायण का मंदिर पर्यटक स्थल में शामिल कर सकते है।
- स्थान का पता : अक्षरधाम मंदिर, अक्षरधाम रोड, गांधीनगर, गुजरात
- स्थान का समय : सुबह 9:30 बजह से शाम के 7:30 बजे तक (सोमवार को बंध)
- स्थान का प्रकार : धार्मिक स्थल
- शुल्क : प्रवेश निशुल्क (भोजन और अन्य गतिविधियां के लिए शुल्क लगता हैं)
- वेबसाइट : https://akshardham.com
अडालज वाव गांधीनगर
अडालज की वाव गांधीनगर (Gandhinagar) से करीब 10.8 किलोमीटर की दुरी पर अडालज गाँव में स्थित है, यह वाव ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थल है जो कपल्स के लिए आदर्श घूमने की जगह के रूप में माना जाता है, इस वाव का निर्माण रानी रुड़ाबाई ने अपने पति की याद में 1411 में बनवाया था यह वाव पांच मंजिला है और अष्टभुजाकार आकर में बना हुवा हैं।
यह वाव शांत और सुंदर वातावरण के लिए प्रसिद्ध है, वास्तुकला की बात करे तो आपको इस वाव में दीवारों और स्तंभों पर कई जटिल नक्काशी देखने को मिलती है उसके अलावा वास्तु कला में आपको हिंदू धर्म और इस्लामी धर्म के वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना देखने को मिलता है, यहाँ आप अपनी यादगार तस्वीरों को खींच सकते है और स्थानीय भोजन का लाभ ले सके हैं।
- स्थान का पता : अडालज वाव, अडालज, गांधीनगर, गुजरात
- पर्यटक समय : सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक
- स्थान का प्रकार : ऐतिहासिक वाव
- शुल्क : शून्य
एन्ड्रोडा पार्क गांधीनगर
एन्ड्रोडा पार्क गांधीनगर (Gandhinagar) से करीब 5.5 किलोमीटर की दुरी पर स्थित एक खूबसूरत और शांतिपूर्ण स्थान है, जो प्रकृति प्रेमियों और परिवार के साथ-साथ कपल्स के लिए एक शानदार जगह है, एन्ड्रोडा पार्क में आपको खूबसूरत बगीचा, हरियाली के साथ पक्षियों की सुंदर आवाज देखने को मिलती है जो एन्ड्रोडा पार्क की यात्रा को यादगार रखने में मदद करते है।
एन्ड्रोडा पार्क में आपको हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के साथ डाइनोसॉर की बड़ी बड़ी प्रतिमा देखने को मिलती है , पार्क में आपको विभिन्न पक्षी देखने को मिलते है और सुंदर पेड़ जो पर्यटक और कपल्स को ज्यादा आकर्षित करते है, उस वजह से आप कपल्स या अपने परिवार के साथ गांधीनगर में समय बिताने के लिए सुंदर जगह को ढूंढ रहे है तो एन्ड्रोडा पार्क आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- स्थान का पता : एन्ड्रोडा पार्क, गांधीनगर, गुजरात
- पर्यटक समय : सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक
- स्थान का प्रकार : नेचर पार्क
- शुल्क : शून्य (पार्क में कुछ गतिविधियों के लिए शुल्क लग सकता है)
दांडी कुटीर संग्रहालय गांधीनगर
दांडी कुटीर संग्रहालय गांधीनगर (Gandhinagar) में स्थित है, यह संग्रहालय महात्मा गांधी को समर्पित किया गया है, यहाँ पर आपको महात्मा गांधी के जीवन, विचारधारा और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को समझने और अनुभव करने का एक बेहतरीन स्थान है, यदी आप इतिहास और संस्कृति में रूसी रखते है तो यह स्थान परिवार, कपल्स के लिए एक बेहतरीन स्थान हो सकता है।
दांडी कुटीर संग्रहालय को एक मीठे के ढेर के आकर में बनाया गया है, क्यों की यह संग्रहालय गांधीजी की जीवन यात्रा और दांडी यात्रा पर केंद्रित है, दांडी कुटीर संग्रहालय में आपको आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुवे इंटरैक्टिव डिस्प्ले, होलोग्राफिक प्रोजेक्शन और डिजिटल स्क्रीन के जरिये गांधीजी के आदर्श और संघर्ष को बेहद रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है।
- स्थान का पता :दांडी कुटीर संग्रहालय, महात्मा गांधी रोड , गांधीनगर, गुजरात
- पर्यटक समय : सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक (सोमवार को बंध)
- स्थान का प्रकार : संग्रहालय
- शुल्क : व्यस्क के लिए ₹10 से ₹20 भारतीय पर्यटक के लिए, विदेशी नागरिक के लिए और कैमरा के लिए आंतरिक शुल्क लगता है।
संत सरोवर डेम गांधीनगर
संत सरोवर डेम 4.4 किलोमीटर गांधीनगर (Gandhinagar) से दूर स्थित है, यह स्थान परिवार के साथ और कपल्स के लिए रोमांटिक और शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए एक बेहतरीन स्थान है, यहाँ पर आपको हरियाली, पानी और पक्षियों का अद्भुत संगम आपको देखने को मिलता है उस वजह से यह स्थान पर्यटक और कपल्स के लिए गांधीनगर में घूमने की जग़ह के लिए आकर्षित का केंद्र बना हुवा है।
सुबह या शाम का समय इस जगह पर घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है, क्यों की इस समय यहाँ आपको सुहाना मौसम देखने को मिलता है, अपने साथ पानी और भोजन के लिए खाने की चीजे साथ में रखे जिसे आप पानी के सुंदर नज़ारे के साथ भोजन का आनंद ले सके, डेम और आसपास की प्रकृति का पूरा आनंद लेने के लिए आरामदायक कपडे और जूते पहनें।
- स्थान का पता : संत सरोवर डेम, गांधीनगर, गुजरात
- पर्यटक समय : सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक
- स्थान का प्रकार : सरोवर
- शुल्क : शून्य
पुनीत वन गांधीनगर (Gandhinagar)
पुनीत वन गांधीनगर (Gandhinagar) से करीब 4.4 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है यह वन खूबसूरत और शांतिपूर्ण बॉटनिकल गार्डन हैं जिसे धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के साथ तैयार किया गया है, इस वन का मुख्य उदेश्य प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को बरकरार रखने के लिए किया गया है, यह बॉटनिकल गार्डन कपल्स और परिवार के लिए एक बेहतरीन घूमने की जगह माना जाता है।
पुनीत वन को कई विभिन्न हिसो में विभाजित किया गया है जिन मे नव ग्रह वन में नव ग्रहों से जुड़े पौधे लगाया गया है, राशि वन यहाँ पर राशि से संबंधित पेड़ लगाए गए हैं, पंचवटी वन में धार्मिक कथाओ के आधारित पैड़ो का समूह रखा गया है।
- स्थान का पता : पुनीत वन गांधीनगर सेक्टर 19 , गांधीनगर, गुजरात
- पर्यटक समय : सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक
- स्थान का प्रकार : बॉटनिकल गार्डन
- शुल्क : शून्य
सुर्यज्योत झील गांधीनगर
सुर्यज्योत झील गांधीनगर (Gandhinagar) में स्थित एक आकर्षक और शांत झील है, जो परिवार और कपल्स के लिए सुकूनदायक वातावरण के लिए जानी जाती है, यह झील पर्यटकों और स्थानीय लोगो के लिए एक लोकप्रिय स्थान बना हुवा है, सुर्यज्योत झील में आपको वॉकिंग और जॉगिंग के लिए सुविधा मिलती है।
उसके अलावा सुर्यज्योत झील में आपको पक्षी दर्शन, फोटोग्राफी और झील पर सूरज की रोशनी की अद्भुत चमक देखने को मिलती है, सुबह या शाम का समय झील में घूमने के लिए अच्छा माना जाता है, अपने साथ पानी और भोजन के लिए कुछ चीजे खाने के ले जाये लकिन सफाई का ध्यान रखे, सुर्यज्योत झील के नजारो का आनंद लेने के लिए थोड़ा समय निकले।
- स्थान का पता : सुर्यज्योत झील, गांधीनगर, गुजरात
- पर्यटक समय : सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम के 7:00 बजे तक
- स्थान का प्रकार : तालाव और गार्डन
- शुल्क : शून्य
गांधीनगर तक कैसे पहुंचे
गांधीनगर (Gandhinagar) गुजरात की राजधानी होने की वजह से यहाँ पर आपको यात्रा करने के लिए हर प्रकार की सुविधाओं मिल जाती है, अगर आपको दूर से गांधीनगर की यात्रा करनी है तो आपके लिए हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के विकल्प उपलब्ध हैं।
हवाई मार्ग के माध्यम से गांधीनगर की यात्रा
गांधीनगर तक पहुंच ने के लिए अगर आप हवाई मार्ग के माध्यम से यात्रा करना चाहते है तो गांधीनगर का नजदीकी हवाई अड्डा सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल अहमदाबाद में स्थित है, गांधीनगर से 21.3 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, वहा से आप बस के माध्यम या टैक्सी की मदद अन्य था ट्रेन की मदद से गांधीनगर तक पहुँच सकते है।
ट्रेन के माध्यम से गांधीनगर की यात्रा
गांधीनगर का में ट्रेन मार्ग उपलब्ध है, जो अहमदाबद रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुवा है, उस वजह से आपको भारत में किसे भी स्थान से अहमदाबद तक ट्रेन मिल जाती है, और अहमदाबाद से आपको गांधीनगर की ट्रेन मिल जाती है, अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा रेल्वे स्टेशन है जिस वजह से आपको हर जगह से आसानी से ट्रेन मिल जाती है।
सड़क मार्ग के माध्यम से गांधीनगर की यात्रा
गांधीनगर (Gandhinagar) नेशनल मार्ग से जुड़ा हुवा होने के कारण आप भारत में कही से सड़क मार्ग के माध्यम से यात्रा कर सकते है, गुजरात के वडोदरा और अहमदाबाद सेंट्रल बस स्टेशन होने की वजह से आपको पूरे गुजरात से और अन्य राज्य से बस सेवा मिल जाती है, उसके अलावा आप अपने प्राइवेट वाहन की मदद से भी आसानी से यात्रा कर सकते है।
गांधीनगर में भोजन के लिए क्या करे
गांधीनगर (Gandhinagar) में आपको कई भोजनालय और नास्ता के लिए स्टॉल मिल जाते है जिन में मुख्य रूप से आपको गुजराती भोजन, सब्जी, रोटी, दाल-चावल जैसे गुजराती पोस्टिक भोजन आपको मिल जाते है, जिसे आपको गांधीनगर में भोजन की कोई समस्या होने वाली नहीं है, उसके अलावा गांधीनगर के कई स्थानीय भोजन और आहार हे जिनको एक बार जरूर से खाये
- जलेबी
- ढोकला
- खमण
- रसा वाला पोहा
- भजिया
- गांठिया
गांधीनगर में घूमने के लिए क्या करे
गांधीनगर (Gandhinagar) में आपको घूमने के लिए टैक्सी, सरकारी बस के अलावा रिक्षा आसानी से मिल जाती है, जिनकी मदद से आप गांधीनगर और गांधीनगर के आस-पास की जगह पे आराम से घूम सकते है, यहाँ का सड़क मार्ग बेहद अच्छा होने के कारण यहां आपको ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलती है, जिसे आपको गांधीनगर में वक्त के साथ घूमने में आसानी होती है।
गांधीनगर के नजदीकी शहर
यहाँ पर हमने गुजरात के कुछ प्रमुख शहर जो गांधीनगर से करीब है, जिनकी जानकारी हमने आपको दिखाई है, जिसे आपको गुजरात के प्रमुख शहर से गांधीनगर की दुरी की जानकारी मिल सके।
शहर का नाम | सडक मार्ग से दुरी |
अहमदाबाद | 28.2 किलोमीटर 44 मिनट |
मेहसाणा | 62.0 किलोमीटर 1 घंटा 6 मिनट |
हिमतनगर | 63.3 किलोमीटर 1 घंटा 8 मिनट |
पाटण | 115.5 किलोमीटर 2 घंटा 18 मिनट |
वड़ोदरा | 135.5 किलोमीटर 2 घंटा 43 मिनट |
सूरत | 298.2 किलोमीटर 5 घंटा 17 मिनट |
भावनगर | 197.0 किलोमीटर 4 घंटा 14 मिनट |
निष्कर्ष
गांधीनगर की इस सुंदर यात्रा में हमने आपको कपल्स के लिए गांधीनगर में घूमने की जग़ह की जानकारी प्रदान की है जिन में हमने धार्मिक स्थल से लेकर ऐतिहासिक स्थल और बॉटनिकल गर्दन जैसे कई गांधीनगर के पर्यटक स्थल की जानकारी प्रदान की है, उपयुक्त दिए हुवे स्थल में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी घूम सकते है, उसके अलावा इस पोस्ट में हमने गांधीनगर का प्रख्यात भोजन के बारे में भी जानकारी प्रदान की है, अगर आपको इस पोस्ट के सुझाव है तो हमें जरूर से बताये।
और भी पढ़े
FAQ
गांधीनगर में कपल्स के लिए घूमने की जगह कौनसी हैं?
गांधीनगर में कपल्स के लिए घूमने की जगह में मुख्य रूप से अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर, अडालज वाव गांधीनगर, एन्ड्रोडा पार्क गांधीनगर, दांडी कुटीर संग्रहालय गांधीनगर, संत सरोवर डेम गांधीनगर, पुनीत वन गांधीनगर , सुर्यज्योत झील गांधीनगर जैसे कई प्रमुख स्थान हैं।
क्या गांधीनगर में हवाई अड्डा हैं?
ना, गांधीनगर में कोई हवाई अड्डा नहीं है, मगर नजदीकी शहर अहमदाबाद में सरदार पटेल इंटरनेशनल हवाई अड्डा हैं।
गांधीनगर में परिवार के साथ घूमने की जगह कौनसी हैं?
गांधीनगर में परिवार के साथ घूमने की जगह में अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर, अडालज वाव गांधीनगर, एन्ड्रोडा पार्क गांधीनगर, दांडी कुटीर संग्रहालय गांधीनगर, संत सरोवर डेम गांधीनगर, पुनीत वन गांधीनग
गांधीनगर का लोकप्रिय भोजन कौनसा हैं?
गांधीनगर में भोजन में गुजराती भोजन के साथ आपको जलेबी, फाफड़ा, गांठिया, खमण जैसे लोकप्रिय भोजन और नास्ता मिलता हैं।