Most Unic Best Places To Visit in Rajkot With Friends in Hindi

राजकोट गुजरात का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है, इस पोस्ट में हम आपको राजकोट की सबसे खूबसूरत जगहों (Best Places To Visit In Rajkot With Friends) और दोस्तों के साथ घूमने लायक पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

राजकोट गुजरात राज्य का एक सबसे लोक प्रसिद्ध शहर है, जो अपने संस्कृति इतिहास और आधुनिकता के लिए लोक प्रसिद्ध है, राजकोट शहर सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित गुजरात के चौथा नंबर का सबसे बड़ा शहर है, यहाँ पर आपको कई दर्शनीय स्थल और पर्यटक स्थल देखने को मिलते हैं, जहा पर आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ घूम सकते है।

राजकोट शहर का रोषक तथ्य और इतिहास

राजकोट (Rajkot) शहर गुजरात राज्य के केंद्र में स्थित है और राजकोट सौराष्ट्र क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है, राजकोट की स्थापना को देखें तो 1612 में ठाकुर विभाजित जाडेजा के द्वारा स्थापित किया गया था जो जामनगर के जाडेजा राजवंश से संबंधित हैं, ब्रिटिश शासन के दौरान राजकोट एक प्रमुख प्रशासनिक केंद्र बना हुवा था उसके अलावा महात्मा गांधी ने अपना बचपन राजकोट में बिताया था।

राजकोट शहर का रोषक तथ्य

  • महात्मा गांधी ने यहाँ अपना बचपन बिताया था
  • 1960 में राजकोट शहर गुजरात की राजधानी थी
  • राजकोट गुजरात का चौथा सबसे बड़ा शहर हैं।
  • राजकोट गुजरात का हार्ट और सौराष्ट्र हैं।
  • राजकोट सोने-चाँदी के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • राजकोट गुजरात का आईटी और शिक्षा का हब हैं।
  • राजकोट में इंटरनेसनल क्रिकेट का स्टेडियम हैं।

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

यहाँ पर हमने आपको राजकोट (Rajkot) में दोस्तों के साथ घूमने के लिए (Best Places To Visit in Rajkot With Friends) प्रमुख पर्यटक स्थल की जानकारी प्रदान की है, उसके अलावा स्थल की आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की है, जिसे आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ एक यादगार यात्रा बना सके।

जुबिली गार्डन राजकोट (Jubilee Garden Rajkot)

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

जुबिली गार्डन राजकोट (Rajkot) का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, यह दोस्तों के साथ और परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे पासिंदा जगह में से एक माना जाता है क्यों की जुबिल गार्डन हरियाली से भरा एक गार्डन है यह अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, जुबिली गार्डन का निर्माण ब्रिटिश शासन के दौरान किया गया था और महारानी विक्टोरिया की जयंती के उपलक्ष्य में बनाया गया था उस वजह से ऐसे गार्डन का नाम जुबिली रखा गया था।

जुबिली गार्डन राजकोट (Rajkot) में आपको मुख्य रूप से चारों और हरियाली बड़े बड़े पेड़ और खूबसूरत फूलो के बगीचे देखने को मिलते है, गार्डन में बच्चों के लिए खेलने के लिए कई स्पॉट गार्डन में है उसके अलावा इस गार्डन में छोटा ट्रैन भी है जो बेहद ज्यादा खूबसूरत लगता है।

  • स्थान का पता : जुबिली गार्ड, जुबिली रोड, लोहना पारा राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : गार्डन
  • पर्यटक समय : पूरा दिन
  • पर्यटक शुल्क : शून्य

रोटरी डॉल्स म्यूजियम राजकोट (Rotary Dolls Museum Rajkot)

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

रोटरी डॉल्स म्यूजियम राजकोट (Rajkot) का एक ऐतिहासिक और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं, राजकोट के इस म्यूजियम की खासियत देखे तो यहाँ पर आपको सेकड़ो देशो की गुड़िया विभिन्न परम्पराओ और संस्कृति के आधार पर देखने को मिलती है, इस रोटरी डॉल्स म्यूजियम को अपने दोस्तो के साथ और परिवार के सदस्यों के साथ देखना एक अनोखा और अद्भुत अनुभव आपको प्रदान कर सकता है।

रोटरी डॉल्स म्यूजियम में देखे तो यहाँ पर आपको 100 से अधिक देशो की गुड़िया और उनकी परम्पराओ की जलक देखने को मिलती है, इस म्यूजियम का मुख्य उदेश यही है की हर देश की परंपरा और संस्कृति का हर लग महत्त्व देख सके, इस म्यूजियम में आपको मुख्य रूप से शादी के रीती रिवाज़, पारम्परिक त्यौहार, ऐतिहासिक घटनाओं और लोक नृत्य और संगीत के गुड़ियां के विभिन्न थीम आपको देखने को मिलता हैं।

  • स्थान का पता : रोटरी डॉल्स म्यूजियम, धर्मेंद्र रोड, राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : म्यूजियम
  • पर्यटक समय : सुबह 10:30 बजे से शाम के 6:00 बजे तक
  • पर्यटक शुल्क : बच्चों के लिए ₹15, वयस्कों के लिए ₹30

खोडलधाम मंदिर राजकोट (khodal Dham Rajkot)

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

खोडलधाम मंदिर राजकोट (Rajkot) का एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिर हैं, जो माँ खोडियार देवी को समर्पित किया गया है, यह मंदिर राजकोट के कागवड गांव में स्थित है और इस मंदिर पाटीदार समुदाय के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है।

इस मंदिर की रचना और आध्यात्मिक महत्त्व भक्तो को पाने तरफ कीचता हैं, अगर आप अपने दोस्तो के साथ राजकोट में धार्मिक स्थल यात्रा करना चाहते है तो राजकोट का यह खोडलधाम मंदिर आपके लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा बन सकती हैं।

खोडलधाम राजकोट से तकरीबन 61. 4 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, यहाँ तक आप रोड के माध्यम से पहुंच सकते है, इस मंदिर में आपको ध्यान और योग केंद्र, संग्रहालय और पुस्तकालय, भोजनालय और पार्किंग मिल जाता है।

  • स्थान का पता : खोडलधाम मंदिर कागवड, राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : धार्मिक स्थल
  • पर्यटक समय : सुबह 6:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक
  • पर्यटक शुल्क : शून्य

स्वामीनारायण मंदिर राजकोट (swaminarayan Mandir Rajkot)

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

स्वामीनारायण मंदिर राजकोट का एक सबसे बढ़ा स्वामीनारायण संप्रदाय का एक बेहद बड़ा धार्मिक स्थल है, इस मंदिर में पर्यटक दूर दूर से दर्शन करने के लिए आते है क्यों की यह मंदिर की स्थापना भगवान स्वामीनारायण ने 18वीं सदी में की थी।

राजकोट (Rajkot) स्वामीनारायण मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित हैं, इस मंदिर अभी के वक्त में आधुनिक तकनियों और पारम्परिक वास्तुकला का एक खूबसूरत मिश्रण हैं, मंदिर की पवित्रता और भव्यता यहां आने वाले हर दर्शकों के लिए एक आध्यात्मिकता और आनंद प्रदान करता हैं।

  • स्थान का पता : कालवाड़ रोड, राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : धार्मिक स्थल
  • पर्यटक समय : सुबह : 5:30 बजे से दोपहर के 12:00 बजे तक, शाम : 4:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक
  • पर्यटक शुल्क : शून्य

प्रद्युमन जूओलोजिकल पार्क राजकोट (Rajkot Zoo)

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

राजकोट प्राणी संग्रहालय जिसे वाट्सन म्यूजियम के नाम से भी जाना जाता हैं, राजकोट का यह प्राणी संग्रहालय का निर्माण 1888 में किया गया था और इस संग्रहालय को कर्नल जॉन वाट्सन के योगदान को सम्मानित करने के लिए स्थापना की गई थी जो ब्रिटिश राज के दौरान प्रमुख प्रशंसक थें।

रोजकोट (Rajkot) के इस ऐतिहासिक प्राणी संग्रहालय में मुख्य रूप से आपको ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वस्तुएँ जैसे जी राजा के शाही वस्त्र, आभूषण और कई शिप्ल का आपको देखने को मिलती है, उसके अलावा इस प्राणी संग्रहालय में आपको गुजराती संस्कृति और विविधता देखने को मिलती हैं।

उसके अलावा आपको इस संग्रहालय में मुख्य रूप से विभिन्न प्रजातियों के जिव जंतु के मोडल को संरक्षित रखा गया हैं, यहाँ आपको दुर्लभ पक्षिया, स्तनधारियों और अन्य प्राणियों के जीवाश्म के नमूनों को सुरक्षित रखा गया हैं।

  • स्थान का पता : जुबिली गार्डन, राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : ऐतिहासिक संग्रहालय
  • पर्यटक समय : सोमवार से शनिवार: सुबह 9:00 से शाम के 6:00 बजे तक
  • पर्यटक शुल्क : बच्चों के लिए ₹20, व्यस्को के लिए ₹20

कबा गांधी नो डेलो राजकोट (Kaba Gandhi No Delo)

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

कबा गांधी नो डेलो राजकोट में स्थित हैं, मुख्य रूप से यह स्थान महात्मा गांधी के बचपन से जुड़ा हुवा स्थान है, इस स्थान पर महात्मा गांधी ने अपना प्रारंभिक बचपन गुजरा था अभी के वक्त में इस ऐतिहासिक स्थान को एक म्यूजियम में परिवर्तित कर दिया है, इतिहास में ऋषि रखने वाले लोगो के लिए यह एक विसिस्ट पर्यटक स्थल है, यहाँ आप अपने दोस्तो के साथ और परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं।

कबा गांधी नो डेलो का इतिहास देखे तो यह महात्मा गांधी के पिता जी के नाम से इस ऐतिहासिक स्मारक का नाम दिया गया है क्यों की ब्रिटिश राज के दौरान गांधीजी के पिता राजकोट (Rajkot) के प्रशंसक थे, इस ऐतिहासिक स्मारक की रचना पारंपरिक सौराष्ट्र शैली में बनाया गया है, यहाँ पर आपको गांधीजी से जुड़ी दुर्लभ तस्वीर, पत्र, दस्तावेज जैसी कई मूल्यवान चीजे देखने को मिलती हैं।

  • स्थान का पता : कबा गांधी नो डेलो, गहेकवाडी, राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : ऐतिहासिक स्मारक
  • पर्यटक समय :
  • पर्यटक शुल्क :

ईश्वरीय पार्क राजकोट (Ishwariya Park)

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

ईश्वरिया पार्क राजकोट (Rajkot) के प्रमुख आकर्षणों में से एक है जो राजकोट बस स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, यहाँ आप सड़क मार्ग की मदद से पहुंच सकते है, यह पार्क 77 से अधिक एकड़ में फैला हुवा है और इस पार्क का निर्माण करने के बाद 2008 में गुजरात के मुख्य मंत्री के द्वारा इस पार्क का उद्घाटन करवाया गया था।

पार्क की मुख्य विशेषता देखे तो इस पार्क में आपको प्राकृतिक सुंदरता, भगवान महादेव का ऐतिहासिक मंदिर के साथ यहाँ पर आपको जिल और बोटिंग के लिए सुविधा मिलती है, यहाँ आपको रविवार के दौरान सबसे ज्यादा लोग दिखने को मिलते है, यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारन यहाँ आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ जा सकते है।

  • स्थान का पता : ईश्वरिया पार्क, राजकोट जमगार हाईवे, राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : पार्क
  • पर्यटक समय : सोमवार से शनिवार : शाम 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक, रविवार सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक, मंगलवार को पार्क बन बंध रहता है।
  • पर्यटक शुल्क : बच्चों के लिए ₹10, वयस्कों के लिए ₹20, अन्य गतिविधियां के लिए अलग शुल्क लगता हैं।

फन वर्ड राजकोट (Fun World Rajkot)

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

फन वर्ड गुजरात के राजकोट (Rajkot) में स्थित दोस्तों के साथ घूमने के लिए और परिवार के साथ घूमने के लिए राजकोट का सबसे लोकप्रिय स्थान हैं, यहां पर बच्चों के लिए और व्यस्को के लिए विभिन्न रोमांचक राइडर्स उपलब्ध हैं, पार्क में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता हैं, इस पार्क में आपको मनोरंजज के लिए कई व्यवस्था और भोजन पानी के लिए स्टॉल मिल जाते हैं।

  • स्थान का पता : राजकोट, गुजरात फनवर्ल्ड, बहुमालि बिल्डिंग के सामने, राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : पार्क
  • पर्यटक समय : हर दिन चालू रहता हैं
  • पर्यटक शुल्क : बच्चों के लिए ₹100 से ₹150 और वयस्कों के लिए ₹150 से ₹250 हैं।

खिरसारा का भव्य स्मारक राजकोट

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

खिरसारा का भव्य स्मारक राजकोट में स्थित हैं, इस भव्य इमारत ने कई विरासत और संस्कृति को देखा हैं, खिरसारा पैलेस में 450 से अधिक वर्षो का इतिहास को सरक्षित रखा हुवा है, राजकोट शहर से 14 किलोमीटर की दुरी पर स्थित भव्य पैलेस हैं, यहाँ आप अपने दोस्तो के साथ और परिवार के साथ आप एक यादगार यात्रा बना सकते हैं।

  • स्थान का पता : खिरसारा पैलेस, राजकोट कालवाड़ रोड, राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : ऐतिहासिक पैलेस
  • पर्यटक समय : बुकिंग पर आधारित
  • पर्यटक शुल्क : ₹10000 से ₹14000 यह कीमत बुकिंग पर आधारित हो सकती है, सटीक जानकारी के लिए पढ़े: खिरसारा पैलेस

हिंगोलगढ़ प्रकृति शिक्षा अभयारण्य

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

हिंगोलगढ़ प्रकृति शिक्षा अभयारण्य एक भव्य और ऐतिहासिक अभ्यारण है यहाँ पर कई ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर और प्राचीन स्मारक देखने को मिलती है जिन में हिंगोलगढ़ का किला एक भव्य और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है जिनकी स्थापना 15वीं शताब्दी में की गई थी, यह स्थान सुंदर वातावरण और फोटोग्राफी के लिए सबसे लोकप्रिय स्थान हैं।

यहाँ आप अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ यात्रा कर सकते है क्यों की हिंगोलगढ़ प्रकृति शिक्षा अभयारण्य प्रकुर्ति प्रेमियों और वन्यजीवीं प्रेमियों के लिए सबसे पसंदीदा जगह में से एक माना जाता हैं, यहाँ पर आपको विभिन्न प्रकार के वन्यजीव को देखने का मौका मिल सकता हैं।

  • स्थान का पता : हिंगोलगढ़ प्रकृति शिक्षा अभयारण्य, जसदण अहमदाबाद राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : ऐतिहासिक अभयारण्य
  • पर्यटक समय : सुबह 8:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक, (मंगलवार को बंध रहता हैं)
  • पर्यटक शुल्क : 500 पर व्हीकल

रामकृष्ण आश्रम राजकोट

Best Places To Visit in Rajkot With Friends

रामकृष्ण आश्रम राजकोट (Rajkot) का प्रसिद्ध आश्रम है, यहाँ पर आपको रामकृष्ण परमहंस के सिद्धांतो के दर्शन होते है, इस आश्रम में आपको सार्वजनिक पुस्तकालय और आयुर्वेदिक केंद्र दिखने को मिलता हैं साथ ही में यहाँ पर एक गेस्ट हॉउस भी हैं, 19वीं शताब्दी में रामकृष्ण परमहंस ने भारत के लोगो के लिए वैदिक दर्शन और सिद्धांतों को पुनजीर्वित करने का काम किया था इस आश्रम में आपको यह सबकुछ दिखने को मिलता हैं।

  • स्थान का पता : बिज़नेस टर्मिनल, डॉ. यागनिक रोड, जगनाथ प्लॉट, राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : आश्रम
  • पर्यटक समय : सुबह 5:00 बजे से दोपहर के 12:00 तक शाम को 4:00 बजे से 9:00 बजे तक
  • पढ़ेरामकृष्ण आश्रम

आजी डेम राजकोट

आजी डेम राजकोट (Rajkot) शहर का एक महत्वपूर्ण जलाशय है, यह आजी नदी के पास स्थित है जो राजकोट से 8 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैं, इस डेम का निर्माण 1954 में करवाया गया था, आजी डेम राजकोट को पानी प्रदान करने के साथ यह एक पर्यटकों के लिए पर्यटक स्थल भी हैं।

आजी डेम पर आपको सुंदर बाग बगीचे, पक्षी घर, मगर मच पार्क, बच्चों के लिए खेल का मैदान, भोजन और पानी के लिए स्थानय स्टॉल आपको मिल जाते है, उस वजह से यह स्थान दोस्तों के साथ घूमने के लिए और परिवार के साथ घूमने के लिए एक विशेष स्थान माना जाता हैं।

  • स्थान का पता : आजी डेम, राजकोट, गुजरात
  • स्थान का प्रकार : डेम
  • पर्यटक समय : अच्छा समय सुबह 8 बजे से शाम के 7 बजे तक
  • पर्यटक शुल्क : शून्य

राजकोट पहुँच ने का माध्यम

राजकोट शहर गुजरात और देश से हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग से जुड़ा हुवा है, विदेश से यात्रा करने के लिए आपको हवाई मार्ग मिल जाता है, और देश से किसी भी शहर से यात्रा करने के लिए आपको रेल मार्ग और सड़क मार्ग मिल जाता हैं।

हवाई मार्ग से राजकोट की यात्रा

राजकोट (Rajkot) में हवाई अड्डा स्थित है, उस वजह से आप विदेश और भारत के प्रमुख स्थान से हवाई मार्ग की मदद से राजकोट की यात्रा कर सकते है, राजकोट हवाई अड्डा राजकोट बस स्टेशन से करीब 6.3 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैं, हवाई अड्डा से आप टैक्सी की मदद से राजकोट तक पहुंच सकते है।

रेल मार्ग के माध्यम से राजकोट की यात्रा

राजकोट रेल मार्ग के माध्यम से भारत के प्रमुख शहर मुंबई और अहमदाबद और दिल्ली जैसे प्रमुख शहर से जुड़ा हुवा है, जिसे आपको आसानी से राजकोट तक यात्रा करने के लिए रेल सेवाएँ मिल जाती हैं।

सड़क मार्ग के माध्यम से राजकोट की यात्रा

राजकोट (Rajkot) शहर भारत और गुजरात के प्रमुख शहर से सड़क मार्ग के माध्यम से जुड़ा हुवा है, अहमदाबाद, जामनगर, भावनगर, वड़ोदरा जैसे कई शहर से सड़क मार्ग से जुड़ा हुवा है, जिसे आपको बस सेवाओं, टैक्सी जैसे विकल्प के साथ आप अपने खुद के वाहन की मदद से यात्रा कर सकते है।

राजकोट से अन्य शहर की दुरी

शहर का नामसड़क मार्ग से दुरी
अहमदाबाद214.6 किलोमीटर, 3 घंटा 55 मिनट
जामनगर90.9 किलोमीटर, 1 घंटा 46 मिनट
जूनागढ़112.8 किलोमीटर, 2 घंटा 54 मिनट
भावनगर174.3 किलोमीटर, 3 घंटा 58 मिनट
वड़ोदरा282.1 किलोमीटर, 4 घंटा 52 मिनट

राजकोट में ठहरने के लिए क्या करे

राजकोट (Rajkot) शहर में आपको ठहरने के लिए कई विशेष सुविधाओं मिल जाती है जिन में लक्सरी होटल से सामान्य होटल जैसी कई सुविधाओं मिल जाती हैं, यहाँ पर हम कुछ जगह और होटल के नाम केवल जानकारी के लिए प्रदान कर रहे हैं।

  • सयाजी होटल राजकोट
  • घ इम्पीरियल पैलेस राजकोट
  • नोवा होटल राजकोट
  • तिरुपति होटल राजकोट

राजकोट का प्रख्यात भोजन

राजकोट (Rajkot) शहर में आपको गुजराती भोजन के साथ कई स्थानीय भोजन लोकप्रिय है, यहाँ आपको गुजराती भोजन में रोटी सब्जी, दाल, चावल, छाछ और पापड़ के साथ आचार मिल जाता हैं। उसके अलावा राजकोट का लोकप्रिय और प्रख्यात खाने की बात करे तो यहाँ पर

  • जलेबी
  • फाफड़ा
  • गांठिया
  • ढोकला
  • कोठा आइसक्रीम
  • आलू की चिप्स

राजकोट में स्थानीय परिवहन कैसे करे

राजकोट में स्थानीय परिवहन करने के लिए आपको गुजरात सरकार की बस सेवा, राजकोट की स्थानीय सिटी बस सेवाओं, टैक्सी और रिक्षा आपको आसानी से मिल जाती है कम शुल्क में, इन में से किसी भी माध्यम या अपने खुद के वाहन की मदद से आप राजकोट की स्थानीय जगह और पर्यटक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

राजकोट में घूमने का सबसे अच्छा समय

राजकोट (Rajkot) में यात्रा और घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बिच माना जाता है, इस समय के दौरान आपको यहाँ सुहान मौसम देखने को मिलता है, जिसे आपको यात्रा में अन्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ता हैं, निचे मौसम के हिसाब से आपको राजकोट का तापमान की जानकारी प्रदान की है जिसे आप अपने हिसाब से राजकोट का सफर कर सके

  • अक्टूबर से मार्च : (सर्दी का मौसम) 10°C से 25°C
  • अप्रैल से जून : (गर्मी का मौसम) 28°C से 42°C
  • जुलाई से सितंबर : (बारिश का मौसम) 20°C से 30°C

निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने रोजकोट (Rajkot) में दोस्तों के साथ घूमने के लिए (Best Places To Visit in Rajkot With Friends in Hindi) सबसे अच्छी जगह की जानकारी प्रदान करने के साथ राजकोट तक कैसे यात्रा करे वो सब जानकारी आपको यहाँ पर हमने प्रदान की है, अगर आपको हमारी इस पोस्ट के लिए कोई सुझाव या यात्रा सुझाव है तो हमें जरूर से संपर्क करें

और भी पढ़े

FAQ

राजकोट में दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह कौन-सी हैं?

राजकोट में दोस्तों के साथ घूमने के लिए जुबिली गार्डन, रोटरी डॉल्स म्यूजियम, प्रद्युमन जूओलोजिकल पार्क, कबा गांधी नो डेलो, फन वर्ड के अलावा कई प्रमुख स्थान हैं।

राजकोट का सबसे प्रसिद्ध भोजन क्या है?

राजकोट में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध भोजन में गांठिया, फाफड़ा, जलेबी और गुजराती थाली सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।

राजकोट में घूमने का सबसे अच्छा समय कौनसा हैं?

राजकोट में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बिच माना जाता है, तब यहाँ पर आपको 25°C से 30°C के बिच तापमान देखने को मिलता हैं।

Daksha Chauhan

Hello Friends, My Name is Daksha. Here I work To Provide Traveling Tips And Information About The Best Places To Visit.

Leave a Comment