Places To Visit in Daman in One Day : दमन (Daman) एक छोटा सा द्वीप है लेकिन बेहद ज्यादा खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं, दमन गुजरात के वापी शहर से तकरीबन 11.4 किलोमीटर की दुरी पर स्थित एक केंद्रशासित प्रदेश भारत के पश्चिमी तट पर स्थित हैं, यहां पर आपको दीव की तरह पुर्तगाली के द्वारा बनाई हुवी ऐतिहासिक इमारतों और संस्कृति के प्रभाव आपको देखने को मिलता है, उस वजह से दमन घूमने के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुवा हैं।
इस पोस्ट में हम दमन (Daman) का इतिहास के साथ दमन का ऐतिहासिक महत्त्व के अलावा दमन में एक दिन में घूमने के लिए जगह की जानकारी और दमन तक पहुंच ने का माध्यम के साथ साथ एक दिन में दमन में यात्रा करने के लिए सुझाव जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारी हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको जानकारी देने वाले है।
दमन (Daman) का इतिहास और ऐतिहासिक महत्त्व
दमन (Daman) का इतिहास और ऐतिहासिक महत्व दमन को भारत के अन्य पर्यटक स्थल के मुकाबले खास बनाता है, दमन का प्राचीन इतिहास को देखे तो यहां पर सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर मौर्य साम्राज्य के साथ पुर्तग़ालिन शासन देखने को मिलता हैं, उस वजह से यह स्थान एक व्यापारिक केंद्र बना हुवा था।
प्राचीन समय में दमन (Daman) एक पश्चिमी तट का एक बेहद बड़ा व्यापारिक मार्ग हुवा करता था और इसे भारतीय महाद्वीप के रूप में एक बंदरगाह मन जाता था, यहाँ पर गुजरात के विभिन्न शासक ने शासन किया था जिन मे गुजरात के सुल्तान भी शामिल थे, यहां से मुख्य रूप से अरबों और फारसियों के साथ समुद्र मार्ग से व्यापार होता था।
1559 से 1961 तक यहाँ पर पुर्तगाली शासन किया था पुर्तगाली लोग दमन को पोर्ट ऑफ़ डेमन के नाम से जानते थे और दमन (Daman) को पुर्तगाली शासन के दौरान एक व्यापारिक केंद्र और सैन्य केंद्र के रूप में विक्षित किया था लकिन भारत को 1947 में स्वतंत्रता मिलने क इ बाद भी यहाँ पुर्तगाली शासन जारी रहा, 1961 में भारत सरकार ने सैन्य अभियान विजय ऑपरेशन करके दीव, दमन और अन्य केन्द्रो भारत में शामिल कर लिया।
दमन (Daman) का ऐतिहासिक महत्त्व देखे तो यहाँ पर आपको पुर्तगाली वास्तुकला, धार्मिक सहिष्णुता, सामाजिक और व्यापारिक महत्त्व के साथ सांस्कृतिक महत्त्व आपको देखने को मिलता है, उस वजह से यहाँ दूर दूर से पर्यटक यात्रा के लिए आते है और दमन के ऐतिहासिक स्थल के साथ दमन का इस्तिहस प्राचीन संस्कृति का आनंद लेते हैं।
ज्यादा पढ़े: दमन की जानकारी और इतिहास
Table of Contents
Places To Visit in Daman in One Day
वैसे दमन (Daman) में आपको देखने के लिए कई ऐतिहासिक स्थान देखने को मिलते है, मगर आज हम दमन में एक दिन में घूमने लायक जगहें के बारे में आपको विस्तृत में जानकारी प्रदान करने वाले है, जिसे आप एक दिन में दमन के सबसे लोक प्रसिद्ध स्थानों की मुलाकात और अपने सफर का मजा ले सकते हैं, तो आये देखते है दमन के प्रमुख पर्यटक स्थल के बारे में।
देवका बीच दमन
देवका बीच दमन (Daman) का सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध खूबसूरत समुद्र तट है, यहाँ पर आपको शांत वातावरण, साफ सुथरा समुद्र का नजारा के साथ खूबसूरत समुद्र का नजारा देखने को मिलता है, यहाँ की रेत काले रंग की है जो अन्य समुद्र तट से दमन के देवका बीच को अलग बनती हैं, यहाँ पर आपको चट्टानों का समूह देखने को मिलता हैं उसके अलावा उगते हुवे सूरज का नजारा आपको देखने को मिलता है।
देवका बीच दमन (Daman) में आपको शांति और सकून का अनोखा एहसास होता है, यहाँ पर आपको चिल्ड पार्क, भोजन और नास्ता के लिए स्थानीय स्टॉल्स मिल जाते है, उसके अलावा देवका बीच के पास एक सूंदर लाइट हाउस भी है जो देखने में बेहद ज्यादा खूबसूरत दीखता हैं। यहाँ पर मुख्य रूप से लोग सैर और जॉगिंग, पिकनिक, फोटोग्राफी, घुड़सवार, ऊंट सवारी जैसे गतिविधियां कर सकते है।
- स्थान का पता : देविका बीच, दमन बस स्टेशन से 4.2 किलोमीटर स्थित, दमन
- स्थल का प्रकार : समुद्र तट
- समय : कोई मर्यादा नहीं है।
- शुल्क : शून्य
चर्च ऑफ बॉम जीसस दमन
चर्च ऑफ़ बॉम जीजस दमन का एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों में से एक स्थल माना जाता है, इस चर्च की स्थापना पुर्तगालियों के द्वारा 1603 में बनवाया गया था, अभी के वक्त में यह चर्च अपनी अद्भुत वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, यहाँ पर लोग प्राथना और इसका ऐतिहासिक महत्व को देखने के लिए आते हैं।
चर्च ऑफ़ बॉम जीसस मोती दमन क्षेत्र में स्थित है, इस चर्च में विशेष वास्तुकला गौथिक शैली में बनवाया गया था, चर्च में आपको मुख्य रूप से लकड़ी की नकाशी, विभिन्न चित्र और प्राचीन वस्त्र और मुर्तिया देखने को मिलती हैं, यह स्थान नानी दमन से करीब 3 से 4 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैं।
- स्थान का पता : चर्च ऑफ़ बॉम जीसस, नानी दमन से 3-4 किलोमीटर , दमन (Daman)
- स्थल का प्रकार : ऐतिहासिक धार्मिक चर्च
- समय : सुबह 6 बजे से शाम के 7 बजे तक
- शुल्क : शून्य
मोती दमन किला
मोती दमन किला दमन (Daman) का एक ऐतिहासिक और भव्य किला है, इस किले को पुर्तगालियों के द्वारा 1559 में बनवाया गया था किला लगभग 30,000 वर्ग मीटर में फैला हुवा है, मोती दमन किला दमन गंगा के किनारे स्थित है पुरे दमन के मोती क्षेत्र को घेरे हुवे, मोती दमन किला वास्तुकला और दीवार द्वार के लिए बेहद ज्यादा लोकप्रशिद्ध किला हैं।
मोती दमन किला में मुख्य रूप से आपको चर्च और बॉम जीसस, लाइट हाउस, सुरक्षा चौकिया के अलावा पुर्तगालियों के द्वारा राखी गई कई टॉप आज भी आपको इस किले में देखने को मिलती है, उसके अलावा आपको इस किले में पुराने पुर्तगाली पुराने भवन देखने को मिलता हैं।
- स्थान का पता : मोती दमन किला, दमन गंगा के करीब, दमन (Daman)
- स्थल का प्रकार : ऐतिहासिक किला
- समय : सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक
- शुल्क : शून्य
जंपोर बीच दमन
जंपोर बीच दमन (Daman) का एक सबसे शांत और खूबसूरत समुद्र तट है, यहाँ पर आपको प्राकृतिक सुंदरता और सकून का एहसास होता है, समुद्र तट के पास आपको खूबसूरत नारियल और ताड़ के पेड़ और बेहद खूबसूरत हरियाली देखने को मिलती है, उसके अलावा इस बीच पर आप वाटर स्पोर्ट्स, पिकनिक के साथ स्थानीय भोजन और खरीदी का मजा मिलता हैं।
- स्थान का पता : जंपोर बीच दमन, दमन
- स्थल का प्रकार : समुद्र तट
- समय : कोई समय मर्यादा नहीं हैं।
- शुल्क : शून्य
मिरासोल लेक गार्डन दमन
मिरासोल लेक गार्डन दमन (Daman) का एक शानदार और शांतिपूर्ण पर्यटक स्थल है, यहाँ पर आपको मानव निर्मित झील के चारो और सुंदर नारियल और ताड़ के पेड़ के अलावा अन्य पेड़ आपको देखने को मिलता है, मिरासोल लेक गार्डन आपको परिवार के साथ और बचो के साथ समय बिताने के लिए एक लोक प्रसिद्ध जगह में से एक है।
मिरासोल लेक गार्डन की विशेषता देखे तो यहाँ पर आपको मानव निर्मित झील में बोटिंग का मजा, सुंदर बगीचे और मनोरंजन के लिए राइडर्स देखने को मिलती है, और बच्चो के लिए यहाँ पर कई मनोरंजन के लिए सुविधा उपलब्ध हैं, जिसे एक लेक गार्डन में बच्चो के साथ वयस्कों को भी बेहद मजा आता हैं।
- स्थान का पता : भीमपोरे, मारवाड़,दमन (Daman)-396210
- स्थल का प्रकार : झील, गार्डन
- समय : सुबह 11 से रात के 9 बजे तक
- शुल्क : ₹10 प्रति व्यक्ति, बोटिंग और भोजन का अलग से शुल्क
दमन गंगा पर्यटक स्थल (Daman)
दमन गंगा नदी पश्चिम भारत की एक महत्वपूर्ण नदी है जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र और दमन से अरब सागर में मिल जाती है, यह क्षेत्र परिस्थिति तथा स्थानीय जीवन के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, दमन (Daman) के पास स्थित होने की वजह से यह नदी पर्यटक के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनी हुवी है, यहाँ पर आप नाव की सवारी का मजा उठा सकते हैं।
- स्थान का पता : दमन गंगा नदी, दमन (Daman)-396210
- स्थल का प्रकार : झील,
- समय : सुबह 8 से रात के 6 बजे तक
- शुल्क : नाव का विभिन्न शुल्क लगता है ₹50 से ₹100
एक दिन में दमन में घूमने के लिए सुझाव और योजना
अगर आपके पास समय मर्यादा है और आप दमन (Daman) में एक दिन में घूमने लायक जगहें पे घूमना चाहते है तो हमने आपको यहाँ पर दमन में एक दिन में घूमने लायक स्थल और समय की जानकारी दी है जिनकी मदद से आप अपने हिसाब से समय सीमा को तई करके एक दिन में दमन की यात्रा कर सकते है।
समय | स्थान का नाम | गतिविधयां |
7:00 AM से 8:30 AM | देवका बिच | उगता हुवा सूरज, समुद्र तट का नजारा |
8:30 AM से 9:00 AM | स्थानीय नास्ता की जगह | दमन के स्थान भोजन का मजा लीजिये |
9:00 AM से 10:00 AM | चर्च ऑफ़ बॉम जीसस | चर्च का एक आध्यात्मिक सकून |
10:30 AM से 12:00 PM | मोती दमन किला | किले में पुर्तगाली इतिहास को देखे |
12:00 PM से 1:00 PM | स्थानीय भोजनालय | वाटर सपोर्ट का आनंद और आराम |
1:30 PM से 3:00 PM | जंपोर बीच | वाटर स्पोर्ट का आनंद और आराम |
3:30 PM से 5:00 PM | मिरासोल लेक गार्डन | झील के किनारे पैडल बोटिंग का मजा करे |
5:30 PM से 6:30 PM | दमन गंगा | गंगा नदी का सुंदर नजारा |
दमन (Daman) का बाजार और स्थानीय भोजन
दमन (Daman) का बाजार और यहाँ का स्थानीय भोजन आपको यहाँ पुर्तगाली प्रभाव और गुजरात के प्रभाव और उनकी संस्कृति को देखते है, यहाँ पर आपको स्ट्रीट फ़ूड के साथ कई स्वादिष्ट स्थानीय भोजन और खरीदी के लिए बाजरा मिलते है, जिसे लोग यहाँ का भोजन का मजा और बाजार में अपने लिए खरीदी कर सके तो आये देखते है दमन का भोजन और बाजार।
दमन का बाजार खरीदी के लिए
अगर आपको दमन में खरीदी करने है तो यहाँ पर कई बाजार है जहाँ पर आप अपने लिए कपडे जूते, घरेलू सामान के अलावा कई तरह की चीजे आप अपने लिए खरीद सकते है, यहाँ हमने आपको दमन के सबसे प्रसिद्ध बाजार के नाम को दर्शाया हैं, जिनकी आप मुलाकात अपने लिए खरीदी के लिए कर सकते हैं।
- नानी दमन बाजार
- मोती दमन बाजार
- देवका बीच मार्केट
दमन का स्थानीय लोक प्रिय भोजन
दमन (Daman) के स्थानीय भोजन में सीफूड, पुर्तगाली भोजन, गुजराती भोजन जैसे कई तरह के बेहद स्वादिष्ट भोजन आपको यहीं भी खाने के लिए मिल जाते है, उस वजह से आपको दमन की यात्रा के दौरान आपको भोजन की कोई समस्या होने वाली नहीं है, और दमन समुद्र तट के पास बसा हुवा होने के कारण आपको यहाँ ज्यादा सीफूड मिल जाता है।
- ग्रिल्ड फिश
- फिश करी
- क्रेब
- बिंडालू
- सोरपोटेल
- गुजराती थाली
दमन तक कैसे यात्रा करे
दमन (Daman) तक यात्रा करने के लिए आपको हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के माध्यम मिल जाते है, क्यों दमन भारत के सभी क्षेत्र से जुड़ा हुवा है जिसे आपको दमन की यात्रा करने में कोई भी समस्या होने वाली नहीं है, तो देखे है भारत के प्रमुख शहर से दमन की यात्रा कैसे कर सकते है।
हवाई मार्ग के माध्यम से दमन की यात्रा
दमन का कोई खुद का हवाई अड्डा नहीं है, लकिन आपको हवाई मार्ग के माध्यम से यात्रा करनी है तो आप दमन का निकट हवाई अड्डा गुजरात के सूरत में स्थित है, यह तकरीबन दमन से 120.8 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, सूरत से दमन तक यात्रा के लिए आपको 2 घंटा 52 मिनट के आस-पास वक्त लगता है।
दूसरा निकट हवाई अड्डा मुंबई है जो दमन से तकरीबन 171.8 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, मुंबई से दमन तक यात्रा करने के लिए आपको 4 घंटा 49 मिनट का वक्त सड़क मार्ग के माध्यम से लग सकता है, उसके अलावा आप रेल मार्ग के माध्यम से भी वापी तक यात्रा कर सकते है।
रेल मार्ग से दमन की यात्रा
रेल मार्ग के माध्यम से दमन (Daman) तक यात्रा करने के लिए आपको गुजरात के वापी रेलवे स्टेशन तक यात्रा करनी होगी वापी से दमन की दुरी 11.4 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, वापी से दमन तक आप बस के माध्यम से या प्राइवेट वाहन की मदद से यात्रा कर सकते है, वापी भारत के प्रमुख शहरो के साथ रेल मार्ग के माध्यम से जुड़ा हुवा है जैसे की मुंबई, सूरत, वड़ोदरा, दिली जैसे कई स्थान से जुड़ा हुवा हैं।
सड़क मार्ग से दमन की यात्रा
दमन सड़क मार्ग के माध्यम से पूरे भारत के साथ बेहतरीन सड़क मार्ग के माध्यम से जुड़ा हुवा है प्रमुख बड़े मार्ग की बात करे तो दमन NH 48 नेशनल सड़क मार्ग से जुड़ा हुवा है, सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आपको गुजरात परिवहन निगम की बस सेवा अगर आपको गुजरात से यात्रा करि है तो आसानी से मिल जाती है, उसके अलावा महाराष्ट्र की कई बस सेवा आपको मिल जाती है।
अगर आपको अपने खानगी वाहन से दमन तक की यात्रा सड़क मार्ग के माध्यम से करनी है तो आप आसानी से NH 48 दिली से चेनाई मार्ग से जुड़ा हुवा है जिस वजह से आप गुजरात के किसी भी पर्यटक स्थल का परिवहन सड़क मार्ग के माध्यम से कर सकते हैं।
दमन से मुख्य शहर की दुरी
यहाँ पर हमने गुजरात के कुछ प्रमुख स्थल के साथ भारत के कुछ प्रमुख स्थल के नाम और उनकी दुरी दमन (Daman) से कितनी होती है, उसकी जानकारी आपको प्रदान की है जिसे आप अपने नजदीकी शहर से दमन की यात्रा के लिए दुरी को समज सकते है।
शहर का नाम | सड़क मार्ग से दूरी |
वापी | 11.4 किलोमीटर, 29 मिनट |
वलसाड | 30.8 किलोमीटर, 58 मिनट |
मुंबई | 171.8 किलोमीटर, 5 घंटा 5 मिनट |
सूरत | 120.8 किलोमीटर, 2 घंटा 54 मिनट |
वड़ोदरा | 252.3 किलोमीटर, 5 घंटा 19 मिनट |
अहमदाबाद | 362.6 किलोमीटर, 6 घंटा 41 मिनट |
हिमतनगर | 431.7 किलोमीटर, 5 घंटा 57 मिनट |
दीव | 452.3 किलोमीटर, 12 घंटा 9 मिनट |
सोमनाथ | 515.7 किलोमीटर, 13 घंटा 6 मिनट |
दमन में ठहरने के लिए क्या करे
दमन (Daman) में ठहरने के लिए आपको लक्जरी विला से लेकर सामान्य होटल मिल जाती है, आप अपने खर्च के अंदाजित आप दमन में ठहरने के लिए व्यवस्था कर सकते है, दमन में रुकने के लिए आप पहले से ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से भी ठहरने के लिए बुकिंग करवा सकते है, हमने यहाँ पर कुछ होटल के बारे में दिखाया है, आप अपने हिसाब से जगह का चुनाव कर सकते हैं।
दमन की लक्जरी रिसोर्ट समुद्र के पास
- द गोल्डन रिज़ॉर्ट
- सिल्वर सैंड्स बिच रिजॉट
- आरके बिच कॉटेज
दमन की मुख्य होटल
- दमन गंगा टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स
- सैंडी रेजॉट
- अंबर सराय
दमन की बजट होटल
- होटल बिलस
- होटल सम्राट
- होटल राष्ट्रपति
दमन में स्थानीय परिवहन कैसे करे
दमन में आपको स्थानीय परिवहन करने के लिए लोकल बस के अलावा टैक्सी और रिक्षा आराम से मिल जाती है, जिसे आप कम शुल्क में दमन का सफर कर सकते हो, उस वजह से दमन में आपको यात्रा के लिए कोई समस्या होने वाली नहीं हैं। दमन की कई ऐतिहासिक जगह को आप पैदल भी कर सकते है, अगर आपको पैदल चलना ज्यादा अच्छा लगता हो तो।
दमन में घूमने का सबसे अच्छा समय
दमन (Daman) में यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टुम्बर से मार्च के बिच का होता है, यहाँ पर आप दीव के मौसम के हिसाब से यात्रा कर सकते है, पढ़े एक दिन में दीव में घूमने लायक जगहें और घूमने का अच्छा समय मौसम के हिसाब से
निष्कर्ष
इस पोस्ट में हमने Places To Visit in Daman in One Day के बारे में जानकारी ली, उसके अलावा हमने इस पोस्ट में हमने दमन में एक दिन में घूमने के लिए सुझाव और दमन कैसे पहुंचे, खाने के लिए क्या करे, ठहरने के लिए क्या करे वो सब जानकारी आपको विस्तृत में प्रदान की है, अगर आपको इस पोस्ट का कुछ सुझाव है तो हमें जरूर से बताएं और अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर से शेयर कीजिये।
और भी पढ़े
FAQ
दमन से वापी की दुरी क्या है?
दमन से वापी 11.4 किलोमीटर, 29 मिनट का रास्ता है, यहां से आप टैक्सी या बस और अपने प्राइवेट वाहन की मदद से यात्रा कर सकते है।
दमन से दीव की दूरी क्या है?
दमन से दीव की दुरी सड़क मार्ग के माध्यम से 452.3 किलोमीटर, 12 घंटा 9 मिनट
दमन में पानी के खेल कहा उपलब्ध हैं?
हा, मिरासोल लेक और जंपोर बीच पानी में खेलने के लिए और वाटर ऐक्टिविटी के लिए लोक प्रसिद्ध हैं।
दमन में घूमने का सबसे अच्छा समय कौनसा हैं?
दमन में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टुम्बर से मार्च का है, क्यों की तब यहाँ का तापमान ठंडा और सुहाना होता है।